कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

हेडलाइंस

कानपुर में प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर जलाने पर मामला दर्ज

पाठकों की रुचि · 76,355

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाने तथा दंगा भड़काने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना दो अक्टूबर की है, जब दीप तिराहे पर इन प्रमुख हस्तियों की तस्वीरें जलाई गईं। इस मामले में गोविंदनगर थाने में तैनात दरोगा संदीप की शिकायत पर कृष्ण कुमार सिंह चक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, यह कृत्य कथित तौर पर दंगा भड़काने के उद्देश्य से किया गया था।

गोविंदनगर थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन
शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें