कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

भारत

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की चार प्राथमिकी

पाठकों की रुचि · 47,694

नयी दिल्ली — मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के हालिया प्रदर्शन और सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने चार प्राथमिकी दर्ज की हैं। एक पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यह कार्रवाई कनॉट प्लेस और उच्चतम न्यायालय के आसपास निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के मामलों में की गई है।

पुलिस के अनुसार, तिलक मार्ग थाने में दो जबकि मंदिर मार्ग और बारखंबा रोड थानों में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये निषेधाज्ञा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू की गई थीं। यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ वर्षों के सबसे बड़े राजनीतिक आयोजनों में से एक के तहत हजारों प्रदर्शनकारियों के मध्य दिल्ली में एकत्र होने के एक दिन बाद उठाया गया है। सोमवार का यह प्रदर्शन पिछले दो दिनों के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ था।

सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा कथित तौर पर एकतरफा लिए गए निर्णयों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की गई तथा इस जांच के पूरी होने तक मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को स्थगित करने की मांग उठाई गई।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

यह मार्च दोपहर 1.30 बजे शुरू होना था लेकिन यह शाम करीब 4 बजे तक शुरू हो पाया। इस बीच कार्यकर्ता और अन्य समर्थक बारखंबा रोड और कनॉट प्लेस के चौराहे पर एकत्र होने लगे और नारे लगाने तथा झंडे लेकर प्रदर्शन करने लगे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी की, बैरिकेड लगाए और यातायात डायवर्ट किया।

मार्च से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एमए बेबी सहित कई विपक्षी नेता याचिका को अंतिम रूप देने के लिए मिले थे।

भारतीय निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों को प्रतिवादी बनाते हुए दायर की गई इस याचिका में अदालत शुल्क में 220 रुपये की कमी, खड़गे के पहचान पत्र की अपठित फोटोकॉपी और 11 में से 9 याचिकाकर्ताओं के वकालतनामा गायब होने सहित 14 कमियां पाई गईं। कानूनी टीम ने इस मामले को गुरुवार को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था।

घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी लोगों और दोपहर 3 बजे दूर से समर्थन देने वाले समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें