कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

भारत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया

पाठकों की रुचि · 63,532

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर 18 दिन तक चले आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रॉक्टर पद में फेरबदल किया है। आंदोलन के 19वें दिन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रो. अंसारी इस पद पर प्रो. मोहम्मद नवेद खान की जगह लेंगे। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने एएमयू एक्ट, 1920 की धारा 19(3) और विश्वविद्यालय के नियम-12 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कार्यकारी परिषद की ओर से इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रो. अंसारी का कार्यकाल दो साल या अगले आदेशों तक—इनमें जो भी पहले हो—प्रभावी रहेगा। वह तत्काल प्रभाव से अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रॉक्टर का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

नए प्रॉक्टर बनाए गए प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी का एएमयू से लंबा शैक्षणिक जुड़ाव रहा है। वह साल 1994 में लेक्चरर के तौर पर विश्वविद्यालय से जुड़े थे, जिसके बाद वर्ष 2003 में रीडर और 2009 में प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुए। यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी था।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें