कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

भारत

रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें रद्द कीं

पाठकों की रुचि · 64,484

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों में भारी यातायात जाम की आशंका के चलते लिया गया है।

यह प्रतिबंध उन सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू होगा जो नौ अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होंगी और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच दोनों स्टेशनों में से किसी एक पर पहुंचेंगी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में भारी जाम और सड़कों के ब्लॉक होने से बड़ी बाधाओं की आशंका है, जिससे यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने यह कड़ा कदम उठाया है।

रेलवे का यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले आया है। इस प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर वोट चुराने का आरोप लगाया है।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को पत्र लिखकर नौ अक्टूबर यानी शुक्रवार रात से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद करने पर विचार करने को कहा है। ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा आठ अक्टूबर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि संवेदनशील स्थानों की ओर अनियंत्रित भीड़ के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों के फेरे भी कम किए जा सकते हैं।

यह प्रतिबंध नौ अक्टूबर की रात नौ बजे से प्रस्तावित किए गए हैं और स्थिति सामान्य होने तक 10 अक्टूबर तक जारी रह सकते हैं। पत्र में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार से अनुरोध किया गया है कि वे इन उपायों को लागू करने के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें