कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

भारत

दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई

पाठकों की रुचि · 61,254

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह कदम देश भर में चल रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शनों और खुफिया इनपुट के आधार पर उठाया है। ज्ञानेश कुमार के पास पहले से ही जेड-प्लस (Z+) सुरक्षा कवर मौजूद है, जिसके तहत उनके आवास कार्यालय, काफिले और उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उनके पैतृक घर पर अतिरिक्त पुलिस बल तथा अर्धसैनिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 23 सितंबर को एक अखबार में छपी रिपोर्ट के बाद विपक्ष का आक्रामक रुख सामने आया है, जिसमें दावा किया गया था कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने कई बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताने में मदद करने का आरोप लगाया है। विपक्षी दल उनके इस्तीफे की मांग के साथ-साथ एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने और उनके खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शनों के तहत विपक्षी दलों के नेता लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत करीब 300 विपक्षी सांसदों ने मार्च निकाला था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद बुधवार को भी विपक्षी दलों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का प्रयास किया, जहां भारी भीड़ जुटी और पुलिस ने सांसदों को फिर हिरासत में ले लिया। विपक्षी दलों की आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगातार दूसरे दिन सांसदों को लंच पर आमंत्रित किया है।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें