कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

भारत

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी

पाठकों की रुचि · 54,643

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन के विरोध प्रदर्शन और एक रेस्तरां में प्रस्तावित लंच के मद्देनजर गुरुवार को कनॉट प्लेस (सीपी) के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, गठबंधन के नेताओं ने कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्तरां में लंच का कार्यक्रम तय किया है, जिसके बाद प्रदर्शन किया जाना है। इस घोषणा के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र और रेस्तरां की सुरक्षा के लिए सीपी के के-ब्लॉक में दो टीमें तैनात कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि यदि विपक्षी नेता जंतर-मंतर या निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास करते हैं, तो स्थिति से निपटने के लिए अर्धसैनिक बलों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

उधर, भारतीय युवा कांग्रेस ने राजघाट क्षेत्र से एक मार्च निकालने की घोषणा की है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय कर्मियों के साथ सुरक्षा बलों को वहां भी भेजा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नेता राजघाट जाएंगे या जंतर-मंतर की तरफ रुख करेंगे।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने जनपथ स्थित सागर रत्ना में लंच किया था। लंच के बाद सांसद जंतर-मंतर पहुंचने के लिए तीन बसों में सवार हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ली मेरेिडियन होटल के पास रोक लिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। इस मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें