कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन और की इस्तीफे की मांग

पाठकों की रुचि · 68,551

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर और हाथों में हथकड़ी लगाकर खुद को ‘कैदी’ के रूप में पेश किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और तख्तियां व बैनर प्रदर्शित किए।

प्रदर्शन में शामिल सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही है और अब यह “वोट चोर आयोग” बन गया है। विधायक ने दावा किया कि इसी आयोग के कारण भाजपा की सरकारें बनी हैं और वोट चोरी तथा धांधली के जरिए सत्ता हासिल की गई है।

सपा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर भी बयान दिया और कहा कि सभी को अपनी नैतिकता को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने फॉर्म-6 में बदलाव किया और जब इस पर सवाल उठाया गया तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया। विधायक के अनुसार, जब इस मामले में याचिका दायर की गई तब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने चुनाव आयोग को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के नाम का इस्तेमाल कर गलत जानकारी दी और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में जुटी है।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

इसके अलावा, सपा विधायक ने देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाते हैं, जबकि भारत में ईवीएम से चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आगामी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाने चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से विभिन्न जिलों में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लखनऊ के इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें