कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन

पाठकों की रुचि · 58,224

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन सपा महानगर अध्यक्ष फाख़िर सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर ले रखे थे तथा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में छात्र सभा, महिला सभा, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने सपा महानगर कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन
शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें