कौमी गज़ेट
प्रीमियम विज्ञापन स्थान
प्रीमियम · शीर्ष बैनर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बाढ़ प्रभावितों के लिए राशन किट रवाना, स्थायी समाधान को मिली मंजूरी

पाठकों की रुचि · 2,910

लखनऊ:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देशों के तहत शनिवार को लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज इलाके के परिवारों के लिए 10,000 राशन किट रवाना की गई हैं। आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय परिसर से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने राहत सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित परिवारों तक घर-घर पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने जानकारी दी कि फैजुल्लागंज में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान और क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना का खाका रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में तैयार किया गया था। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में फ्लड पंपिंग स्टेशन और तटबंधों का निर्माण किया जाएगा।

कौमी गज़ेट
लेख के बीच विज्ञापन
लेख · मध्य भाग
विज्ञापन

विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी दे दी है और जल्द ही शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा नगर निगम को आंतरिक गलियों व नालियों के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। रक्षामंत्री लगातार क्षेत्र के हालातों की समीक्षा कर रहे हैं।

शेयर करेंWhatsAppFacebook

संबंधित खबरें